फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: निघासन कांड में बहस जारी, आज भी होगी सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। निघासन में दो सगी बहनों के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में अभियोजन पक्ष की बहस पूरी होने के बाद बचाव पक्ष की ओर से खुद को निर्दोष बताते हुए फाइनल बहस शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

बचाव पक्ष की ओर से सबसे पहले अभियुक्त सुनील उर्फ छोटू की ओर से अधिवक्ता फिरोज खान ने अपनी बहस शुरू कर दी है। अदालती समय समाप्त होने तक बहस पूरी नहीं हो सकी थी। लिहाजा अदालत में सुनवाई के लिए बुधवार 14 जून की तारीख मुकर्रर की है। इससे पहले अभियोजन की ओर से एडीजीसी बृजेश पांडे ने अपनी बहस रखते हुए सभी आरोपियों को दोषी बताया था और कठोरतम सजा देने की बात कही थी। इसके बाद बचाव पक्ष की बहस के लिए एडीजे राहुल सिंह प्रथम ने बचाव पक्ष को अवसर दिया था इसी कड़ी में सबसे पहले सुनील उर्फ छोटू के अधिवक्ता फिरोज खान ने अभियोजन केस की कमियां गिनाते हुए खुद को निर्दोष बताया है। अदालती समय समाप्त होने तक फिरोज खान की बहस पूरी ना हो सकी थी लिहाजा अदालत में बुधवार 14 जून की तारीख मुकर्रर की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें