फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: कल से हवाई पट्टी पर उतर सकते हैं चार्टर विमान

विज्ञापन
पलिया हवाई पट्टी पर खड़ा 12 सीटर विमान। फाइल फोटो
विज्ञापन
पलियाकलां। लखनऊ से पलिया तक चार्टर विमान सेवा 14 दिसंबर से नियमित होने की उम्मीद है। विमान मुंजहा हवाई पट्टी पर उतरेंगे। इसको लेकर तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन

बताया गया है कि हर सप्ताह शनिवार, रविवार व सोमवार को विमान सेवा मिलेगी। इसको लेकर पलिया हवाई पट्टी के लिए पुलिस चौकी इंचार्ज की भी तैनाती कर दी गई है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि 14 दिसंबर से यहां हवाई विमान सेवा शुरू हो जाएगी।
बीते माह 25 नवंबर को प्रदेश के पर्यटन व संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह व वन एवं पर्यावरण मंत्री डाॅ. अरुण कुमार सक्सेना यहां पहुंचे थे और 12 सीटर विमान सेवा लखनऊ से पलिया के लिए शुरू होने की बात कही थी।
विज्ञापन

इसके बाद से अंदाजा लगाया जा रहा था कि एक दिसंबर से वायुयान सेवा शुरू हो जाएगी, लेकिन अब 14 दिसंबर से चार्टर विमान सेवा शुरू होने की बात कही जा रही है।
लखनऊ से पलिया के मुंजहा हवाई पट्टी तक एक तरफ का किराया पांच हजार रुपये होगा। इसकी पुष्टि इस बात से भी हो रही है कि पुलिस की तरफ से पुलिस चौकी इंचार्ज अभिषेक कुमार मिश्रा की तैनाती भी कर दी गई है। ऐसे में हवाई सेवाएं शुरू होने की बात पर भी मुहर लग रही है।
अधिकारिक सूत्रों के अनुसार, 14 दिसंबर से हवाई सेवा शुरू होने जा रही है। जिसको लेकर स्वास्थ्य विभाग, फायर बिग्रेड व पुलिस को पत्र भी जारी किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें