फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: पहली इंटरसिटी मीट में लॉन्च किए चैरिटी प्रोजेक्ट

Mon, 01 Sep 2025 11:02 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
नव दिशा के कार्यक्रम में प्रस्तुति देती संस्था की पदाधिकारी । स्रोत: संस्था
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। इनरव्हील क्लब ऑफ लखीमपुर नव दिशा की ओर से लखनऊ में पहली इंटरसिटी मीट प्रियस्मिता रेट्रो टू मेट्रो का आयोजन किया गया। इस मौके पर क्लब ने कई चैरिटी प्रोजेक्ट लॉन्च किए। इनमें अस्पताल के लिए उपकरण, डेड बॉडी चिलर, एसिड अटैक पीड़ितों का सामान, गरीब बच्चों को किताबें, एक मुट्ठी अनाज अभियान, डस्टबिन वितरण आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

साथ ही फैन डेकोरेशन, फोटो कोलाज, ग्रुप डांस, ऑन द स्पॉट स्पीच व ऑनलाइन राइटअप में प्रतिभाग करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. निरुपमा अशोक ने कार्यक्रम की सराहना की और डिस्ट्रिक्ट 312 व मेजबान क्लब को बधाई दी। उन्होंने कहा, इस मीट में नारी शक्ति, सृजनात्मकता और सांस्कृतिक विविधता का संगम देखने को मिला। क्लब की अध्यक्ष दीपाली गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में प्रिया नारायण, सचिव नीतू अग्रवाल, सारिका गुप्ता आदि मौजूद रहीं।

नव दिशा के कार्यक्रम में प्रस्तुति देती संस्था की पदाधिकारी । स्रोत: संस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें