फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सट्टा प्रदर्शन मेले में हावी रहीं अव्यवस्थाएं

विज्ञापन
संपूर्णानगर में लगे सट्टा प्रदर्शन मेले में लगे स्टॉल। संवाद
विज्ञापन
संपूर्णानगर। खीरी-पीलीभीत गन्ना समिति में बृहस्पतिवार को आयोजित सट्टा प्रदर्शन मेले में अव्यवस्थाएं हावी रहीं। समिति की ओर से पीने के पानी तक की व्यवस्था नहीं की गई। वहीं सचिव के कमरे पर भी ताला लटकता मिला।
विज्ञापन


मेले में किसानों को गन्ना सर्वे से संबंधित जानकारियां देने के साथ ही उनके सट्टों का भी प्रदर्शन किया गया, ताकि खामी होने पर उसमें समय रहते सुधार किया जा सके। ज्यादातर किसानों को सट्टा संबंधित जानकारियां ऑनलाइन दे दी हैं, लेकिन फिर भी मेले के जरिये जानकारियां प्रदान कर समस्याओं का निस्तारण कराया जा रहा है। हालांकि मेले में आए किसानों को पीने के पानी तक के लिए भटकना पड़ा।
पंखे न चलने से ग्रामीण गर्मी में बेहाल दिखे। सुबह 11 बजकर 56 मिनट पर सचिव के कक्ष पर ताला लटका मिला। किसान इधर-उधर भटकते रहे। कुछ किसान सचिव कक्ष के बाहर समस्याओं का समाधान कराने को लेकर बैठे मिले। किसान करनैल सिंह ने बताया कि उनको चेकबुक चाहिए। इस वजह से सचिव का इंतजार कर रहे हैं। समिति के सचिव गंगाराम ने बताया कि कक्ष बंद कर पास के ही गोदाम का निरीक्षण करने गया था। बाद में आकर किसानों की समस्याओं को सुना।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें