लखीमपुर खीरी। लगातार बढ़ रहे तापमान और लू के प्रकोप के चलते स्कूलों के समय में परिवर्तन किया गया है। बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि जिले में संचालित समस्त परिषदीय, सहायता प्राप्त व मान्यता प्राप्त बोर्ड के सभी हिंदी और अंग्रेजी माध्यम के कक्षा एक से लेकर 8 तक सभी विद्यालय अब सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक ही खुलेंगे। कहा कि आदेश का शत-प्रतिशत पालन कराना सुनिश्चित करें। यदि किसी स्कूल संचालक ने नियमों का उल्लंघन किया तो उसके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी। संवाद