संवाद न्यूज एजेंसीलखीमपुर खीरी। सोमवार की देर रात पुलिस विभाग में दो निरीक्षक के साथ ही 65 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। एसपी ने तत्काल सभी को नई तैनाती स्थल पर पहुंचकर कार्यभार संभालने का निर्देश जारी किया है।
एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने बताया कि थाना उचौलिया में तैनात निरीक्षक शशिशेखर यादव को अतिरिक्त निरीक्षक थाना गोला भेजा गया है। इसके अलावा गंगा प्रसाद यादव को थाना गोला से अतिरिक्त निरीक्षक उचौलिया का प्रभार सौंपा गया है। सदर कोतवाली की चौकी संकटा देवी प्रभारी गौरव कुमार को चौकी अजान, सेठघाट चौकी प्रभारी विक्रांत चौधरी को नानक चौकी, मिश्राना चौकी प्रभारी शिल्पी शुक्ला को मितौली, रोडवेज चौकी प्रभारी संचित यादव को थाना पढ़ुआ भेजा गया है। साथ ही राजापुर चौकी प्रभारी तेज सिंह को जेबीगंज चौकी, रामापुर चौकी प्रभारी अबलीश कुमार को थाना खीरी भेजा गया है। इसके अलावा नानक चौकी गोला प्रभारी संजीत तिवारी को सेठघाट, प्रवीण कुमार को सदर कोतवाली से राजापुर चौकी, गोला कोतवाली से अपूर्वा शर्मा को संकटा देवी, धौरहरा कोतवाली के राहुल कुमार को रोडवेज चौकी का प्रभारी बनाया है।