फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौथे चरण के मतदान और मतगणना के प्रेक्षक बदले

Sun, 18 Oct 2015 05:38 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य निर्वाचन आयोग ने चौथे चरण में 29 अक्तूबर को तीन ब्लाकों पलिया, निघासन और रमियाबेहड़ में होने वाले मतदान और एक नवंबर को होने वाली मतगणना के लिए प्रेक्षक बदल दिया है। इस बार बाल विकास पुष्टाहार विभाग के अपर निदेशक राम नरायन सिंह प्रेक्षक बनाए गए हैं। वह 26 अक्तूबर को जिले में आएंगे।
विज्ञापन

बता दें कि जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए जिले के 12 ब्लाकों में तीन चरणों का मतदान हो चुका हैं। आयोग ने पिछड़ा वर्ग आयोग के सचिव अनिल कुमार को जिले का प्रेक्षक बनाया था। एडीएम एसपी सिंह ने बताया कि चौथे चरण में पलिया, निघासन और रमियाबेहड़ में मतदान होना है। राज्य निर्वाचन आयोग ने आखिरी चरण के मतदान और एक नवंबर को होने वाली मतगणना के लिए बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के अपर निदेशक राम नारायन सिंह को प्रेक्षक बनाया है। एडीएम के मुताबिक वह 26 अक्तूबर को जिले में आ जाएंगे। इसके बाद वह अधिकारियों के  साथ मतदान एवं मतगणना संबंधी तैयारियों की समीक्षा बैठक करेंगे। साथ ही शांतिपूर्ण मतदान एवं मतगणना के लिए व्यवस्थाएं पूर्ण कराएंगे। नए प्रेक्षक संबंधित ब्लाकों के पोलिंग बूथों पर भी पहुंच कर जायजा लेंगे। यदि जिले में कहीं पर पुनर्मतदान अथवा पुनर्मतगणना का निर्णय लिया जाता है तो प्रक्रिया पूरी होने के बाद मतपेटियां स्ट्रांग रूम में रखे जाने पर ही जिला छोड़ेंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें