लखीमपुर खीरी। जिले में एक बार फिर से मौसम में परिवर्तन के आसार बन रहे हैं। 20, 21 और 22 फरवरी को तेज हवा के साथ बारिश होने का पूर्वानुमान है।
इंडियन मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट की वेबसाइट के अनुसार, मंगलवार को आसमान में बादल छा सकते हैं, बारिश होने के आसार हैं। बुधवार को दोपहर बाद गरज और तेज हवा के साथ बारिश होने के आसार हैं। यही हाल 22 फरवरी दिन बृहस्पतिवार को रहेगा। तेज हवा चलेगी और बारिश हो सकती है। बारिश से एक बार फिर तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है. बारिश अगर ज्यादा तेज हुई तो गेहूं की खड़ी फसल में नुकसान होने की आशंका है। तेज हवा से फसल जमीन पर गिर सकती है।