लखीमपुर खीरी। सोमवार को शहर के आठ मोहल्लों में सात घंटे बिजली गुल होने से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।
मोहल्ला नई बस्ती, द्वारिकापुरी, दुर्बल आश्रम के पास, महाराज नगर, बुखारी टोला, शिवकॉलोनी, बीआरसी विद्यालय छाउछ, गोटैयाबाग, पटेल नगर, गंगोत्री नगर में सुबह 10 से शाम पांच बजे तक बिजली नहीं आई। बिना बिजली लोगों के कामकाज प्रभावित हुए। रीवैंप योजना के तहत शहर में नए बिजली तारों का जाल बिछाने का काम चल रहा है। इसके चलते मोहल्लावार 25 फरवरी तक बिजली कटौती का रोस्टर जारी किया गया है। ताकि उपभोक्ता पेयजल सहित अन्य जरूरी काम पहले ही कर लें।
-
आज इन मोहल्लों को नहीं मिलेगी आपूर्ति
रोस्टर के अनुसार मंगलवार को नई बस्ती, शिवपुरी, गोशाला बाबू राम सराफ नगर, विकास भवन के सामने हनिया टोला रामनगर, छाउछ चौराहा, राजगढ़, विधायक मंजू त्यागी वाली गली, गंगोत्री नगर में सुबह 10 से शाम पांच बजे तक सप्लाई नहीं आएगी।