लखीमपुर खीरी। जिले के सभी गांवों के चकमार्गों का चिह्निकरण किया जाएगा। इसके लिए राजस्व टीमों की मदद ली जाएगी। पहले चरण में 75 गांवों में काम शुरू कर दिया गया है।
गांवों में अधिकांश विवाद चकमार्गों को लेकर होते हैं। इसको देखते हुए ग्रामीण संपर्क व्यवस्था को सुगम और विवादमुक्त बनाने की दिशा में सीडीओ अभिषेक कुमार के प्रयासों से काम शुरू हुआ है। पहले चरण में प्रत्येक ब्लाॅक के पांच-पांच गांवों को लिया गया है। पहले चरण में वह गांव चिह्नित किए गए हैं, जहां चकमार्गों को लेकर सबसे ज्यादा शिकायतें आई हैं।
एसडीएम, खंड विकास अधिकारी, संबंधित गांव के सचिव के समन्वय से सभी गांवों के चकमार्गों को चिन्हित कर उनको दुरुस्त किया जाएगा। जिन स्थानों पर चकमार्ग नहीं हैं तो वहां लेखपाल के माध्यम से पैमाइश कराकर चकमार्ग निकाला जाएगा। संवाद