फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बाउंसर और युवकों में मारपीट के बाद चैती मेला बंद

Sun, 19 Apr 2026 11:12 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। चैती मेले में शनिवार देर रात झूलों पर सुरक्षा में लगे बाउंसर और मेला देखने आए लोगों के बीच मारपीट हो गई। हालात बिगड़ने पर पुलिस ने बल प्रयोग कर मेला बंद करा दिया।
विज्ञापन

झूलों के पास किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। बाउंसरों और युवकों के बीच हुई झड़प से मेले में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि कुछ युवक नशे में थे।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए मेला बंद करा दिया। अगले दिन नगर पालिका परिषद के सभासदों ने पुलिस कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए मेला फिर से शुरू कराने की मांग की। सभासद हर्ष अवस्थी ने बताया कि पालिकाध्यक्ष ने मेले को तीन दिन बढ़ाने की घोषणा की थी।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक अंबर सिंह ने बताया कि महिला बाउंसरों के साथ मारपीट हुई थी। मेला 16 अप्रैल तक निर्धारित था और बाहर से आई फोर्स भी जा चुकी थी, इसलिए सुरक्षा के मद्देनजर मेला बंद कराना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें