गोला में चैती मेला कार्यालय की शुरुआत पर पूजन करते नगरपालिका अध्यक्ष।
गोला गोकर्णनाथ। शहर के मेला चैती की तैयारियां तेज हो गई हैं। नगर पालिका का कार्यालय अस्थायी रूप से मेला मैदान शिफ्ट हो गया है, जहां से चैती मेला तक नगर पालिका परिषद और मेले का संचालन होगा।
बुधवार को शास्त्री लवकुश अवस्थी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू से पूजन कराकर चैती मेला कार्यालय की शुरुआत कराई। पूजन के बाद पालिकाध्यक्ष विजय शुक्ला और एसडीएम रत्नाकर मिश्रा ने पालिका सदस्यों के साथ मेले में लग रही दुकानों एवं तैयारियों का निरीक्षण किया।
इस मौके पर सभासद इजरान अंसारी, हर्ष अवस्थी, कफील अहमद, आशीष अवस्थी, राजेश अवस्थी, हरिओम वर्मा आदि मौजूद रहे।