फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: मंदिर की जमीन पर कब्जा करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पलियाकलां। क्षेत्र के बेला कलां गांव में ग्रामीणों ने एक युवक पर भुइयां माता मंदिर की जमीन पर कब्जा कर फर्श डालने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने इस संबंध में शिकायती पत्र थाना मझगईं में दिया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने शिकायती पत्र में बताया कि गांव में प्राचीन भुइयां माता का मंदिर है। इसके पास एक युवक का घर है। आरोप है कि युवक ने मंदिर की जमीन पर कब्जा कर करीब तीन फिट तक अपने घर की फर्श डाल दी है। इसका विरोध करने पर युवक ने गांव वालों से गालीगलौज की। मामले में सिविल जज निघासन की कोर्ट में भी मुकदमा विचाराधीन है।
विज्ञापन

शिकायती पत्र देने वालों में रामधार, विनोद कुमार तिवारी, बाबूराम, रामासरे, जितेंद्र बहादुर, मूलचंद्र समेत भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें