मैलानी के कंधईपुर में उद्घाटन मैच देखतीं मुख्य अतिथि गुरमीत कौरस्रोत-आयोजक
मैलानी। कंधईपुर क्रिकेट लीग में चाचापुर की टीम ने बंडा की टीम को तीन विकेट से हराकर उद्घाटन मैच जीत लिया।
कंधईपुर गांव में शुरू हुए टूर्नामेंट का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष गुरमीत कौर ने किया। उन्होंने टॉस कर मैच शुरू करवाया। बंडा (शाहजहांपुर) की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 16 ओवर में 116 रन बनाए। जवाब में बल्लेबाजी करते हुए चाचापुर की टीम ने 12 ओवर में ही 7 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश कर लिया। इस मौके पर रिफाकत अली, पप्पू राठौर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।