लखीमपुर खीरी। बुधवार को कलक्ट्रेट में आयोजित हुई बैठक में डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि एक सप्ताह के भीतर जाति, आय और निवास प्रमाण पत्र जारी करना होगा, वरना कार्रवाई होगी।
डीएम ने निर्देश दिए कि ने ई-डिस्ट्रिक्ट सेवाओं आय, जाति, निवास व हैसियत प्रमाणपत्र व खतौनी नकल उक्त सभी प्रमाणपत्र तय समय सीमा के अंदर जारी किए जाएं। कहा कि एसडीएम सभी लेखपालों की बैठक लेकर निर्देश दिए कि किसी के पटल पर उक्त प्रमाणपत्र लंबित न रहें। साथ ही तहसीलदार, नायब तहसीलदार लेखपालों की नियमित समीक्षा करें। डीएम ने सभी एसडीएम से अपने तहसील क्षेत्र में विकास, लाभार्थीपरक कार्यक्रमों व योजनाओं जिसमें कृषक दुर्घटना बीमा योजना, विभिन्न लाभार्थीपरक पेंशन, पारिवारिक लाभ योजना इत्यादि का समय से सत्यापन कराना सुनिश्चित करें। संवाद
सप्ताह में दो परिषदीय विद्यालयों का करें निरीक्षण करें : डीएम
डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने परिषदीय विद्यालयों में पठन पाठन की गुणवत्ता, स्कूल की साफ-सफाई, शिक्षकों व छात्र-छात्राओं की उपस्थिति, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता इत्यादि का जायजा लेने के लिए सभी उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार सप्ताह में दो-दो विद्यालयों का अनिवार्य रूप से निरीक्षण करेंगे। साथ ही निरीक्षण की आख्या बीएसए को सौंपेेंगे।