फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: गुरु गोबिंद सिंह जी का मनाया प्रकाश पर्व

Thu, 01 Jan 2026 11:28 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
संपूर्णानगर गुरुद्वारा साहिब में प्रकाश पर्व के दौरान कमेटी के सदस्य। संवाद
विज्ञापन
संपूर्णानगर। कस्बे के श्रीगुरु सिंह सभा गुरुद्वारा साहिब में श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का पावन प्रकाश पर्व श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विशेष दीवान सजाए गए। इसमें कीर्तन के माध्यम से गुरु महाराज के जीवन और उनके बलिदान पर प्रकाश डाला गया।
विज्ञापन


प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः पांच बजे सजे दीवान के साथ हुआ। रात आठ बजे श्री अखंड पाठ साहिब के भोग पड़ा। इसके बाद सामूहिक अरदास कर विश्व शांति और सरबत के भले की कामना की गई। भाई हरजीत सिंह ने गुरुमत विचारों द्वारा संगत को निहाल करते हुए गुरु गोबिंद सिंह के दिखाए मार्ग पर चलने और उनके सिद्धांतों को आत्मसात करने की अपील की। दोपहर दो बजे से गुरु का अटूट लंगर प्रारंभ हुआ, जो देर शाम तक चलता रहा। सेवा, प्रेम और भाईचारे की भावना के साथ बड़ी संख्या में सिख संगत और स्थानीय श्रद्धालुओं ने लंगर छका।
कार्यक्रम के दौरान गुरुद्वारा साहिब की नई कार्यकारिणी के पदाधिकारी प्रधान सरदार परमिंदर सिंह, हरजीत सिंह जुनेजा, सुरेंद्रपाल सिंह, सिमरप्रीत सिंह, दर्शन सिंह बग्गा, सचिव सरदार दर्शन सिंह गिल, गनदीप सिंह बग्गा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें