फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीडीओ के निरीक्षण कराने के आदेश से डॉक्टर में रोष

Tue, 18 Aug 2015 12:49 AM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
अस्पतालों का निरीक्षण दूसरे विभागों के अधिकारियों से कराने के सीडीओ के आदेश से डॉक्टरों में रोष है। डॉक्टरों ने सोमवार को एनएनएम ट्रेनिंग सेंटर में बैठक कर इसका विरोध किया और सीडीओ से मिलकर विरोध दर्ज कराने की रणनीति बनाई। हड़ताल की भी चेतावनी दी है।  
विज्ञापन

बताते चलें कि सीडीओ नितीश कुमार ने जिला अस्पताल और महिला अस्पताल में मरीजों को सुविधाएं न मिलने की शिकायतों को लेकर जिला विकास अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों को जिला अस्पताल और महिला अस्पताल का निरीक्षण कर डीएम को आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। निर्देश में सीडीओ ने जिला अस्पताल और महिला अस्पताल के सीएमएस को भी इस आशय के निर्देश दिए हैं कि समय-समय पर जारी होने वाले शासनादेशों के अनुसार मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराए यदि बजट आदि की कोई समस्या है तो उसे भी बताएं। साथ ही जिला विकास अधिकारी सहित निरीक्षण के लिए अन्य अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे निरीक्षण आख्या डीएम को दें। सीडीओ के इस निर्देश के बाद जिला अस्पताल के डॉक्टरों में रोष है। सोमवार को प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ की बैठक एएनएम ट्रेनिंग सेंटर में की गई। यहां डॉक्टरों ने कहा कि सीडीओ के आदेश से डॉक्टर आहत हैैं। अन्य विभागों के अधिकारियों से निरीक्षण कराकर डॉक्टरों का मानसिक शोषण करने की योजना है डॉक्टर इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे। डॉक्टरों ने बैठक में कहा कि शिकायतें तो सभी विभागों की आती हैं सबसे कम शिकायतें अस्पताल की होती हैं इसके बावजूद प्रशासन डॉक्टरों पर अनावश्यक दबाव बनाना चाहता है। निर्णय लिया गया कि मंगलवार को डॉक्टरों का एक प्रतिनिधि मंडल सीडीओ से मिलकर इसका विरोध करेगा और यदि इसके बावजूद भी सार्थक परिणाम नहीं निकलता है तो डॉक्टर हड़ताल करेंगे। बैठक में प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के जिलाघ्यक्ष डॉ.आरएस माधौरिया, सचिव डॉ.अमितेश दत्त द्विवेदी, जिला उपाध्यक्ष डॉ.अमित सिंह, डॉ. अजय,डॉ. ब्रजमोहन, डॉ.नायक, डॉ.संतोष मिश्रा, डॉ.वीके वर्मा, डॉ.केके वर्मा, डॉ.आरपी वर्मा और डॉ.रवि सिंह सहित सभी सीएचसी और पीएचसी के डॉक्टर उपस्थित थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें