फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूनिफार्म वितरण में सीडीओ ने पकड़ी गड़बड़ी

Mon, 08 Aug 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
स्‍कूल वर्दी - फोटो : file photo
विज्ञापन
मितौली के समग्र ग्राम भगौतीपुर का मामला
विज्ञापन

तलबी के बावजूद जांच में नहीं पहुंचे बीईओ
बेसिक शिक्षा विभाग और सहायता प्राप्त स्कूलों में यूनिफार्म वितरण कराया जा रहा है। शासनादेश की अनदेखी कर मनमाने तरीके से सतही दर्जे की यूनिफार्म बच्चों को दी जा रही है, जिसकी कलई खुलकर सामने आने लगी है। मितौली के समग्र ग्राम भगौतीपुर में यूनिफार्म वितरण की समीक्षा के दौरान सीडीओ अमित सिंह बंसल ने गड़बड़ी पकड़ी है, जिसमें बच्चो की दी गई यूनिफार्म की गुणवत्ता निम्र स्तर की पाई गई। सीडीओ ने मामले की जांच के लिए बीईओ मितौली को अभिलेख सहित तलब किया, लेकिन बीईओ ने स्वयं न जाकर शिक्षक को भेजकर खानापूर्ति का प्रयास किया। 
विज्ञापन

मितौली के लोहिया समग्र ग्राम भगौतीपुर में डीएम आकाश दीप और सीडीओ अमित सिंह बंसल ने तहसील दिवस के बाद चौपाल लगाई थी। प्राथमिक विद्यालय के कक्षा एक से पांच तक बच्चों की बांटी गई यूनिफार्म के कपड़े की क्वालिटी बेहद खराब पाई गई। सीडीओ ने मामले को संज्ञान में लेते हुए बीईओ मितौली को तीन अगस्त को तलब करते हुए कुटेशन, कपड़ा नमूना, बच्चों की नाप का विवरण, सिलाई के लिए टेलर का बिल अभिलेख सहित मांगे थे। इसके बावजूद बीईओ जांच के लिए सीडीओ के समक्ष उपस्थित नहीं हुए और न ही अभिलेख प्रस्तुत किए। सीडीओ के ओएसडी ने कई बार फोन कर बीईओ को जांच का हवाला दिया, जिसके बाद एक शिक्षक मात्र कपड़ा नमूना और तीन कोटेशन लेकर सीडीओ के समक्ष पहुंचे। अलग-अलग नामों से तीन कोटेशन एक ही दिन यानी 25 जुलाई 2016 को दिए गए थे। जांच में पाया गया कि कुटेशन खोलने के बाद तुलनात्मक चार्ट नहीं बनाया गया और सक्षम अधिकारी की स्वीकृति के उपरांत न्यूनतम दर वाली फर्म को आपूर्ति आदेश देने की प्रक्रिया नहीं अपनाई गई। फर्म का बिल और आपूर्ति आदेश भी नहीं मिला है। छात्रों की माप पुस्तिका भी नहीं बनाई गई। सीडीओ ने गंभीर वित्तीय अनियमितता का मामला मानते हुए संबंधित दोषी अधिकारी/कर्मचारियों के खिलाफ जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश बीएसए संजय कुमार शुक्ला को दिए हैं। साथ ही की गई कार्रवाई की रिपोर्ट एक सप्ताह में तलब की है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें