फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सीडी रेश्यो कम, सीडीओ ने बैंकों को जमकर चेताया

Wed, 25 Feb 2026 11:57 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। विकास भवन सभागार में बुधवार को जिला स्तरीय डीसीसी/डीएलआरसी बैठक सीडीओ अभिषेक कुमार की अध्यक्षता में हुई। बैठक में विभिन्न बैंकों के ऋण-जमा अनुपात और सरकार की प्राथमिकता वाली योजनाओं की समीक्षा की गई। विशेष ध्यान सीडी रेश्यो (क्रेडिट-डिपॉजिट अनुपात) वाले बैंकों पर रहा।
विज्ञापन

बैठक में इंडियन ओवरसीज बैंक का 14.31 और आईडीबीआई बैंक का 25.46 प्रतिशत सीडी रेश्यो होने पर सीडीओ ने नाराजगी जताई। बैंकों को तत्काल सुधार करने के निर्देश दिए गए। चेतावनी दी गई कि प्रगति न होने पर सरकारी खाते इंडियन ओवरसीज बैंक से हटाए जाएंगे। आईडीबीआई बैंक के विरुद्ध सचिव को पत्र लिखा जाएगा।
60 प्रतिशत से कम सीडी रेश्यो वाले अन्य बैंकों में केनरा बैंक (48.78), पीएनबी (57.66), बंधन बैंक (34.94), जिला सहकारी बैंक (41.48) और एसबीआई (58.23) शामिल हैं। सीडीओ ने स्पष्ट निर्देश दिए कि ऋण-जमा अनुपात में सुधार लाया जाए।
विज्ञापन


बैठक में सीएम युवा स्वरोजगार योजना, पीएमएफएमई, पीएम सूर्यघर, केसीसी, मिनी नंदिनी, फिशरीज और एसएचजी-सीसीएल योजनाओं की भी समीक्षा हुई। एलडीएम अशोक कुमार गुप्ता, डीडीएम प्रसून सोनार, आरबीआई एलडीओ दिशांत चंद्रयान और एनआरएलएम के जितेंद्र कुमार मिश्रा सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें