फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: भगौतीपुर से नकदी-जेवर, धौरहरा से 1.20 लाख के आभूषण चोरी

Tue, 22 Sep 2026 11:14 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी/धौरहरा। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में रात के समय चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया। भगौतीपुर में 40 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवर चोरी हुए। धौरहरा के चमारनपुरवा में संदीप गुप्ता के घर से करीब 1.20 लाख रुपये के जेवर चोरी हो गए। दोनों मामलों में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के ग्राम भगौतीपुर निवासी रामजीवन वर्मा ने तहरीर में बताया कि रात में अज्ञात चोर उनके घर में घुस आए। चोर दो जोड़ी चांदी की पायल, मिट्टी की गुल्लक, सोने का बड़ा लॉकेट, छोटा लॉकेट, सोने का गले का ओम, कान के सोने के सुई-धागे, छह जोड़ी चांदी की बिछिया और 40 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए। सीओ विवेक कुमार तिवारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
धौरहरा के गांव चमारनपुरवा मजरा कलुवापुर में रविवार रात चोर संदीप गुप्ता के घर में घुस आए। तहरीर के मुताबिक, संदीप की पत्नी और भाभी के करीब 1.20 लाख रुपये के जेवर चोरी कर ले गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीओ धौरहरा शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें