फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: प्रधान, रोजगार सेवक समेत नौ लोगों पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
मैगलगंज। छुट्टा पशुओं को स्कूल परिसर में बंद करना मेहंदी पिपरिया गांव के ग्रामीणों को भारी पड़ गया। प्रभारी पशु चिकित्साधिकारी ने प्रधान समेत आठ नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम व अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत ढाका के मेहंदी पिपरिया गांव के ग्रामीणोंं ने बुधवार की सुबह करीब नौ बजे सैकड़ों बेसहारा पशुओं को प्राथमिक विद्यालय पिपरिया में बंद कर दिया। इसका असर बच्चों की पढ़ाई पर पड़ा। स्कूल आए बच्चों को वापस लौटना पड़ा था।
प्रभारी पशुचिकित्सा अधिकारी चुरईपुरवा की तहरीर पर पुलिस ने प्रधान धनपाल, रोजगार सेवक रामप्रकाश, मकरंद, बांके, रविंद्र मुन्नालाल, सूबेदार, गुड्डू और एक अज्ञात पर पशु क्रूरता अधिनियम और अन्या धाराओं में केस दर्ज किया है। थाना प्रभारी विवेक उपाध्याय ने बताया कि जांच की जा रही है, जो भी दोषी होगा उस पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें