फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व विधायक की मौत का मामला: बेटों और पोतों को न्याय दिलाने के लिए वृद्धा ने शुरू की भूख हड़ताल

विज्ञापन
पलिया में बेटों और पोतों को न्याय दिलाने के लिए अपने आवास पर भूख हड़ताल करतीं वृद्धा दुलारो देवी। - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
पलियाकलां (लखीमपुर खीरी)। पूर्व विधायक निरवेंद्र कुमार मिश्रा उर्फ मुन्ना की जमीन के विवाद में मौत के बाद उनके बेटे द्वारा नामजद किए गए आरोपियों की 85 वर्षीय वृद्ध मां दुलारी देवी ने गिरफ्तार किए गए बेटों की रिहाई के साथ बेटों और पोतों के खिलाफ दर्ज कराई गई रिपोर्ट निरस्त कराने की मांग को लेकर गुरुवार से मोहल्ला किसान स्थित अपने आवास पर भूख हड़ताल शुरू कर दी। उनका आरोप है कि उनके बेटों और पोतों को फर्जी रूप से नामजद कराया गया है।
विज्ञापन

मोहल्ला किसान द्वितीय निवासी स्व रामचंद्र गुप्ता की 85 वर्षीय पत्नी दुलारी देवी ने दो अक्तूबर को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसील और थाने पहुंचकर दिया था। जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि उनके बेटों और पोतों के खिलाफ पूर्व विधायक के बेटे की झूठी शिकायत के आधार पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। जबकि पूर्व विधायक का निधन हृदय गति रुकने से ही हुआ है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट मे भी यह बात साबित हुई है। वृद्धा का कहना था कि बेटों और पोतों पर कोई आपराधिक मामला भी दर्ज नहीं है। उनकी मांग थी कि रिपोर्ट निरस्त कर पूर्व विधायक के बेटे पर झूठी शिकायत करने के लिए कानूनी कार्रवाई की जाए, साथ ही गिरफ्तार किए गए दोनों बेटों को रिहा करने और पोतों समेत पांच लोगों के खिलाफ दर्ज कराई गई फर्जी रिपोर्ट निरस्त करने की मांग की थी। उन्होंने चेतावनी दी थी कि अगर उनकी मांग नहीं मानी जाती है तो वह भूख हड़ताल करने को विवश होंगी। इसी को लेकर गुरुवार से 85 वर्षीय वृद्धा दुलारी देवी ने अपने आवास पर भूख हड़ताल शुरू कर दी।
-
15 वें दिन भी जारी रही पूर्व विधायक के आवास पर भूख हड़ताल
महंगापुर। जमीन के विवाद में पूर्व विधायक की मौत के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर उनके पुत्र द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया था। इसके बाद से शुरू हुई भूख हड़ताल 15वें दिन भी जारी रही।
विज्ञापन

बता दें कि छह सितंबर को निघासन से तीन बार विधायक रह चुके निरवेंद्र कुमार मिश्रा उर्फ मुन्ना की जमीन के विवाद में मौत हो गई थी। 15वें दिन विजय शर्मा, नीरज, सोनू मिश्रा, हंसराम, नीरज गौतम आदि भूख हड़ताल में शामिल हुए और पूर्व विधायक की मौत के मामले में न्याय दिलाने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें