फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल की बाउंड्रीवॉल गिरने से मलबे में दबकर मौत का मामला: गमगीन माहौल में बच्चे का हुआ अंतिम संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदी। बालक का शव पोस्टमार्टम के बाद जब घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। पुलिस की मौजूदगी में गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार किया गया। बच्चे की रविवार को कोतवाली क्षेत्र के गांव साहबगंज ग्रंट स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय कन्या इंटर कॉलेज की बाउंड्रीवॉल गिरने से उसके मलबे में दबकर मौत हो गई थी।
विज्ञापन

रविवार शाम को करीब पांच बजे गांव निवासी दीपक अपने पुत्र अवनीश कुमार के साथ स्कूल की दीवार किनारे खड़ा था। दीवार अचानक भरभरा कर ढह गई, जिसके मलबे के नीचे अवनीश दब गया। बाद में अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई थी। घटना की सूचना पर तहसीलदार विकास धर दुबे, इंस्पेक्टर संजय त्यागी, रेहरिया चौकी इंचार्ज मनीष पाठक भी मौके पर पहुंचे और परिवार वालों को ढांढस बंधाया। एसडीएम स्वाति शुक्ला ने परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।
 
लंबित है बांउड्रीवॉल का प्रस्ताव
ग्रामीणों के मुताबिक स्कूल की बाउंड्रीवॉल बहुत दिनों से जर्जर थी। ग्रामीणों ने स्कूल प्रशासन से दीवार को सही कराने को कहा था तब स्कूल प्रशासन ने दीवार के पिलर्स को रस्सियों के सहारे एक पेड़ से बांध दिया था। स्कूल प्रशासन का यह भी कहना है कि बाउंड्रीवॉल बनाने के लिए प्रस्ताव जिला समाज कल्याण अधिकारी को भेजा गया था। अनुमति न मिलने से दीवार का निर्माण न हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें