लखीमपुर खीरी । मोहल्ला गणेशनगर निवासी अरविंद वर्मा ने सात नामजद और अज्ञात आरोपियों पर मारपीट और लूट की धाराओं में केस दर्ज कराया है।
पुलिस ने मुकदमा न्यायालय के निर्देश पर दर्ज किया है। बताया कि उनकी बहू रूबी वर्मा ने 28 जून को आत्महत्या कर ली थी। सूचना पर बहू के मायके वाले और अन्य रिश्तेदार आए थे। आरोप है कि मायके पक्ष के लोगों ने बहू के जेवर व नकदी लूट ली। विरोध करने पर उनके और परिजनों के साथ मारपीट की।
मामले में पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर फरधान थाने के मऊपुरवा मजरा दाउदपुर निवासी पंकज, राजकुमार, करन वर्मा, शुभम, श्यामबेटी, नेहा, सिवी व अन्य अज्ञात लोगों पर मारपीट व लूट की धाराओं में केस दर्ज किया है। बता दें कि मामले में विवाहिता के मायके पक्ष की ओर से पूर्व में मुकदमा दर्ज कराया गया है। संवाद