फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: युवक को खुदकुशी के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। मोहल्ला पटेलनगर निवासी शिखा वर्मा ने सीजेएम कोर्ट के आदेश पर चार आरोपियों पर पति को आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने 18 जनवरी को उसके पति अचित वर्मा को अधिक शराब पिलाकर उनके नाम दर्ज जमीन और मकान का इकरारनामा करा लिया। कुछ दिनों बाद जमीन के बैनामे का दबाव बनाने लगे। आरोपियों की प्रताड़ना से तंग आकर उसके पति ने 17 मई को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी। सुनवाई न होने पर न्यायालय से गुहार लगाई। सीजेएम न्यायालय के आदेश पर सदर कोतवाली पुलिस ने आरोपी शिवम कुमार शिल्पकार, मनीष कुमार सिंह, विनोद कुमार व अर्चना गुप्ता पर आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में केस दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें