फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: दो स्कूल प्रबंधकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजुआ। क्षेत्र में बगैर मान्यता के संचालित हो रहे दो विद्यालयों के प्रबंधक और प्रधानाचार्यों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

बीते दिन डीआईओएस के निरीक्षण में लखीमपुर-पलिया हाईवे पर बरम बाबा बाल विद्या मंदिर और जंगली नाथ बाल विद्या मंदिर बिरियाटांडा स्कूल मानकों के विपरीत संचालित होते पाए गए। बरम बाबा स्कूल में कक्षा 6 से 12 तक अवैध रूप से क्लास संचालित करने तथा मानक के अनुरूप भवन न होने अन्य अनियमितताएं पाई गईं।
विज्ञापन

यहां के प्रबंधक रामकिशोर सिंह निवासी दीवान टांडा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। वहीं जंगली नाथ बाल विद्या मंदिर बिरियाटांडा में भी अवैध रूप से कक्षा 9 से 12 तक कक्षाएं संचालित होती पाई गई। उक्त स्कूल के प्रबंधक रामविलास सिंह के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें