फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: महिला को आत्महत्या के लिए उकसाने में पति समेत तीन पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
फरधान। दो दिन पहले गांव अग्गर बुजुर्ग में संदिग्ध हालत में कमरे के अंदर मिले महिला और बच्ची के शव मामले में नया मोड़ आया है। मृतका के पिता ने पति समेत तीन आरोपियों पर आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में केस दर्ज किया है। वहीं, बच्ची की मौत की गुत्थी अब तक उलझी है।
विज्ञापन

भीरा थाने के गांव गुलरिया निवासी सुरेश कुमार उर्फ जंगली ने फरधान पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने 10 वर्ष पहले अपनी बेटी चांदनी उर्फ छोटी की शादी गांव अग्गर बुजुर्ग निवासी अनिल कुमार के साथ की थी। शादी के कुछ वर्ष बाद अनिल ने पुत्री को परेशान करना शुरू कर दिया। घटना के 20 दिन पहले भी पति अनिल ने चांदनी को पीटा था। इससे नाराज होकर वह मायके आ गई थी।
दीपावली के दो दिन पहले अनिल उसे अपने घर ले गया था। पिता का आरोप है कि अनिल जुआ खेलने का आदी है। घर का सामान बेचकर जुआ खेलता था। परेशान होकर चांदनी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। उसकी सबसे छोटी डेढ़ वर्षीय पुत्री का शव चारपाई पर मिला था। एसओ बृजेश कुमार मौर्य ने बताया कि मृतका के पिता ने पति अनिल कुमार, देवर सोनू और सास पर आत्महत्या करने के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें