फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: धोखाधड़ी कर लोन लेने के मामले में बैंक मैनेजर समेत पांच पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पलियाकलां। खरीदी गई जमीन पर फर्जी दस्तावेज के जरिये बैंक से लोन लेने में अज्ञात बैंक मैनेजर समेत पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


मोहल्ला काकूपुरियान निवासी नीरज बाजपेई पुत्र रविंद्र बाजपेई ने अपनी पत्नी वंदना के नाम पर मलिनियां ग्राम पंचायत में कृषि भूमि खरीदी थी। बैनामा भी उक्त भूमि पर लिए गए फसल ऋण को चुकाने के बाद किया था। जमीन ठेके पर दी गई थी। आरोप है कि एक साल तक तो ठेके के रुपये दिए गए मगर बाद में आरोपी ने फर्जी दस्तावेज के जरिये अपनी पत्नी के नाम पर जमीन करा ली। उक्त लोगों ने आर्यावर्त बैंक से दो लाख छह हजार रुपये का लोन भी ले लिया गया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात बैक मैनेजर समेत पांच लोगों पर धोखधड़ी, छल कपट समेत विभिन्न धाराओं में जमुना प्रसाद, शकुंतला, तरुण, विशाल समेत एक अज्ञात मैनेजर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

इस बाबत आर्यावर्त बैंक के मैनेजर एमबी सिंह ने बताया कि मामले में राजस्व की कुछ गलती सामने आ रही है। फिर भी बैंक की तरफ से लोन लेने वाले खाताधारक को नोटिस जारी कर दिया गया है। उससे ऋण अदायगी कर खाता बंद करने की बात कही गई है। मामला काफी पुराना है, उस समय वह यहां पर तैनात नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें