भीखमपुर। बंटवारे के विवाद में गांव कुतुलूपुर में बड़े भाई की नाक काटने वाले छोटे भाई और उसकी पत्नी पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
मितौली के गांव कुतुलूपुर निवासी बालगोविंद और उसके छोटे भाई अवधेश का बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। बुधवार रात को विवाद ज्यादा बढ़ गया। गाली-गलौज के बाद मारपीट की नौबत आ गई। छोटे भाई अवधेश ने पत्नी के साथ मिलकर बड़े भाई की मुंह से नाक काट ली। घायल बालगोविंद को परिजन सीएचसी लेकर पहुंचे।
जहां उसका इलाज कराया। पीड़ित ने मितौली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि छोटे भाई ने माता बिटोली देवी और पिता माखन को भी मारा पीटा। मितौली थानाध्यक्ष राजू राव ने बताया पीड़ित की तहरीर के आधार पर उसके छोटे भाई अवधेश और पत्नी सुमित्रा के खिलाफ एनसीआर दर्ज की गई है। संवाद