फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: पूर्व एआरटीओ और प्रवर्तन सहायक लिपिक के खिलाफ मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली की सिविल लाइंस निवासी संगीता तिवारी ने पूर्व एआरटीओ आलोक कुमार और प्रवर्तन सहायक लिपिक अशोक कुमार वर्मा पर वाहन से पार्ट चोरी करने का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

संगीता ने बताया कि 26 दिसंबर 2022 को तत्कालीन एआरटीओ आलोक कुमार सिंह ने एलआरपी चौकी के सामने से वाहन पकड़कर सीज किया था। कुछ दिनों तक टैक्स जमा नहीं हो पाया। इसके चलते वाहन रिलीज हुआ था। 20 जनवरी 24 को न्यायालय से रिलीज ऑर्डर मिला तो वहां के बाबू अशोक वर्मा ने एआरटीओ के छुट्टी होने की बात बताई। कहा कि उन्हीं के आने पर वाहन छोड़ा जाएगा। तीन दिनों के बाद एआरटीओ से मिले तो वाहन दिखाया। वाहन से तीन टायर मय रिम, बैटराा अल्टीनेटर व जैक गायब था। पूछने पर अधिकारी भड़क गए थे। इधर, एआरटीओ ने वाहन को दूसरे वाहन से टोचन करते हुए एक खेत में खड़ा करा दिया था। मामला सुनने के बाद कोर्ट ने कोतवाली पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें