मोहम्मदी। बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता ने एक कर्मचारी पर गालीगलौज कर सरकारी काम में बाधा डालने और फर्जी केस में फंसाने की धमकी देने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता मुकेश कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि एक मई को कार्ययोजना के लिए सभी उप खंड अधिकारी व अवर अभियंताओं के साथ बैठक बुलाई गई थी।
तभी एक विभागीय कर्मचारी अजय कुमार तिवारी 1.33/11 केवी विद्युत उप केन्द्र मोहम्मदी बिना अनुमति के कक्ष में घुस आए और अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद