महेवागंज/फूलबेहड़। लखीमपुर-भीरा हाईवे पर कार हादसे में नवजात समेत आठ लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
थाना भीरा के गांव सलामत नगर निवासी सलीम बच्चे के जन्म के बाद अस्पताल से पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ कार से घर लौट रहे थे। पुलिस के मुताबिक, कार चला रहे सलीम को झपकी आ गई। इससे कार अनियंत्रित हो गई। जब तक वह संभलता, कार पेड़ से टकराकर खेत में पलट गई।
चीखपुकार सुन पहुंचे ग्रामीणों ने सभी को बाहर निकाला और पुलिस को खबर दी। फूलबेहड़ प्रभारी निरीक्षक आलोक धीमान ने बताया हादसे में चालक सलीम उसकी पत्नी समीना, गोद में लिए नवजात, बहराइच निवासी नवाब, सास फातिमा तीन वर्ष के दो छोटे बच्चों समेत आठ लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।