फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: पेड़ से टकराई कार, एयरबैग खुलने से बची जान

Thu, 22 Oct 2026 11:41 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त कार। संवाद
विज्ञापन
बिजुआ। भीरा थाना क्षेत्र में बस्तौली पेट्रोल पंप के पास बृहस्पतिवार सुबह करीब चार बजे तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और अगला टायर निकलकर अलग जा गिरा।
विज्ञापन

कार में चालक सोनू अकेला था। एयरबैग खुलने से उसकी जान बच गई। सीओ गोला जितेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार लखीमपुर-भीरा राज्यमार्ग पर तेज रफ्तार में थी। नियंत्रण खोने से वह पेड़ से टकरा गई। आसपास के लोगों ने चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। पुलिस को सूचना दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें