ओयल। चौकी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मोहम्मदाबाद के पास एक अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई, जिससे कार सवार महिला समेत दो लोग घायल हो गए।
हरदी थाना धौरहरा निवासी आलोक पुत्र हेमकुमार, लक्ष्मी पत्नी राकेश कुमार, साबिर अली पुत्र मुखतियार, सोनू पुत्र मुखतियार, सानेआलम पुत्र साबिर अली लखनऊ से दवा लेकर आ रहे थे। इसी दौरान चौकी क्षेत्र के मनु लॉ कॉलेज के पास करीब शाम पौैने सात बजे कार पेट्रोल पंप से तेल भरवाकर निकल रही एक बाइक को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकराकर सड़क की दूसरी ओर पलट गई। गाड़ी पलटने से कार में सवार महिला लक्ष्मी व सानेआलम को गंभीर चोटें आईं। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेंस की सहायता से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। संवाद