फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पकड़ा गया बर्दिया निकुंज पार्क का नरभक्षी बाघ

विज्ञापन
विज्ञापन
धनगढ़ी (नेपाल)। कैलाली जिला से लगे बर्दिया राष्ट्रीय निकुंज पार्क में दस लोगों को मौत के घाट उतार चुका नरभक्षी बाघ पकड़ में आ गया है। उसे बेहोश करके पार्क के कार्यालय में लाया गया है। यहां बता दें कि करीब चार माह पूर्व नेपाल के प्रशासन ने इस बाघ को नरभक्षी घोषित किया था।
विज्ञापन

कैलाली जिला की सीमा से लगे बर्दिया राष्ट्रीय निकुंज पार्क के सहायक वन अधिकृत द्रोण शर्मा ने बताया कि पार्क में बीते माह से बर्दिया के खाता जैविक रोड पर लगातार मनुष्यों और जानवरों पर हमला करके उन्हें मार डालने वाले नरभक्षी बाघ को पकड़ने के लिए जिला डिवीजन कार्यालय, राष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण कोष व बर्दिया राष्ट्रीय निकुंज पार्क की टीम उसे पकड़ने के लिए प्रयासरत थीं।
इसी के तहत बृहस्पतिवार को करीब दस वर्षीय नरभक्षी बाघ को कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने पकड़ लिया, उसे बेहोश कर पार्क के कार्यालय पर लाया गया है। बता दें कि 10 मार्च को बर्दिया पार्क में घास काटने गई एक महिला के अलावा बीते एक वर्ष में यह नरभक्षी बाघ दस लोगों की जान ले चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें