ऑल इंडिया स्टूडेंटस एसोसिएशन (आइसा) ने वीर सैनिक हनुमंथप्पा की शहादत को याद करते हुए शहर में सदर चौराहा से लेकर मिश्राना चौराहा तक कैंडल मार्च निकाला और श्रद्धांजलि दी। इस दौरान आइसा के जिला सह संयोजक विजय वर्मा, विजय अवस्थी, सैफ पठान, गोपाल, प्रशांत, विनोद, अंबुज, दिलीप समेत तमाम छात्र मौजूद थे।
गोला गोकर्णनाथ। देश के वीर सपूत हनुमंथप्पा के निधन पर छोटी काशी बेहतर नगर के पदाधिकारियों ने मोमबत्ती जलाकर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
इस मौके पर अशोक जोशी, आदित्य गुप्ता, अफसर खान, राजर्षि शुक्ला, अमन गुप्ता, कपिल मिश्र, मोहम्मद शलीमुल्ला, मंजीत यादव, गुलशन चक्रवर्ती, हर्षित सिंह, लोकेश सिंह, शिव गुप्ता सहित तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।
मोहम्मदी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से नगर में बर्फ में फंसकर शहीद होने वाले हनुमंथप्पा एवं अन्य 9 सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए कैंडल मार्च का आयोजन किया गया।
कैंडल मार्च नगर के अंबेडकर चौराहे से भीतर मोहम्मदी होते हुए रामलीला मैदान में पीपल के पेड़ के नीचे समाप्त हुआ।
इस मौके पर एबीबीपी के तहसील संयोजक प्रशांत द्विवेदी, अंकित मिश्रा, शुभदीप सिंह सुमित राठौर, शिवम सक्सेना, गौरव वाजपेयी, श्याम गुप्ता, अतुल मिश्रा, अमन मिश्रा, शिवम गुप्ता, ललित शर्मा, बाल गोविन्द, हर्षित सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।