फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव में डेढ़ लाख रुपये तक खर्च कर सकेगा एक प्रत्याशी

Sun, 04 Oct 2015 11:37 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण में होने वाले चुनाव को लेकर रविवार को कलक्ट्रेट सभागार में प्रशासन ने जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशियों के साथ की। जिसमें उन्हें आचार संहिता का पालन करने संबंधी कई दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक की अध्यक्षता करते हुए एडीएम एसपी सिंह ने कहा कि प्रत्याशी मतदान से 48 घंटे पूर्व यानि सात अक्तूबर की शाम पांच बजे तक अपना चुनाव प्रचार बंद कर दें। साथ ही बिना अनुमति सभा/रैली करने को भी मना किया। एडीएम ने कहा कि प्रत्याशी चुनाव सामग्री पर प्रकाशक का नाम जरूर छपवाएं। साथ अपने खर्च का ब्यौरा भी रखें। एडीएम ने कहा कि एक प्रत्याशी डेढ़ लाख रुपये तक खर्च कर सकता है। यह भी बताया गया कि राज्य निर्वाचन आयोग ने जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशियों को चुनाव प्रचार के लिए एक वाहन की स्वीकृत दी है। इससे ज्यादा प्रचार वाहन न चलाएं। प्रत्याशियों को वाहन पास जारी करने के संबंध में भी बताया गया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें