लखीमपुर खीरी। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों के अंकपत्र और प्रमाणपत्र में संशोधन के लिए कैंप का आयोजन किया गया। जहां पर परीक्षार्थियों ने अपना अपना संशोधन कराया।
डीआईओएस डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि बच्चों को प्रयागराज तक का सफर न तय करना पड़े, इसको लेकर प्रयागराज से दो सदस्यीय टीम राजकीय इंटर कॉलेज पहुंची। यहां सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने अपनी अपनी मार्कशीट में संशोधन कराया। बताया कि मार्कशीट में जन्मतिथि, छात्र का नाम, माता-पिता का नाम सहित अन्य गलतियों में सुधार करने को लेकर कैंप आयोजित किया गया था। बोर्ड से आए प्रधान सहायक सुधीर व राहुल ने परीक्षार्थियों की समस्याओं को सुनकर उनका निराकरण कराया। संवाद