लखीमपुर खीरी । भीरा, पसगवां, चंदन चौकी, फरधान, मितौली व ईसानगर थाना पुलिस ने गांवों में चौपाल लगाकर महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा के बारे में जागरूक किया।
किसी प्रकार की समस्या होने पर डायल 112 और वूमेन पावरलाइन 1090 पर फोन करने की बात कही। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076 व महिल हेल्पलाइन 181 के बारे में बताया। थानों के सीयूजी नंबर भी बताए गए। महिलाओं-बालिकाओं के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी दी। उधर, एंटी रोमियो टीम ने बेवजह घूम रहे शोहदों की जांच की। शपथ पत्र भी भरवाए। संवाद