फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बाघ प्रभावित ग्रंट नंबर तीन में लगाए कैमरे

विज्ञापन
विज्ञापन
बांकेगंज। दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन की मैलानी रेंज में एक युवक को मार डालने वाले बाघ की तलाश की जा रही है। वन विभाग की टीमें लगातार कांबिंग कर रही हैं। बाघ की गतिविधियों का पता लगाने के लिए दो जोड़ी कैमरे लगाए गए हैं। पिंजरा लगाने की अनुमति प्रधान मुख्य वन संरक्षक ( पीसीसीएफ) से मांगी गई है।
विज्ञापन

बफरजोन की मैलानी रेंज जंगल से सटे ग्रंट नंबर तीन निवासी राममिलन (28) पर शुक्रवार सुबह छह बजे बाघ ने उस समय हमला कर मार डाला था, जब वह मजदूरी करने के लिए जा रहा था। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत है। शुक्रवार रात भी बाघ आबादी से सटे गुरुदेव सिंह के खेत में काफी देर तक चहलकदमी करता रहा। बाघ की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए प्रभावित क्षेत्र में चार कैमरे लगाए गए हैं। एफडी ललित वर्मा ने बताया कि अनुमति मिलते ही प्रभावित जगह पर पिंजरा लगाया जाएगा।
उधर दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन के उपप्रभागीय वनाधिकारी मोहम्मद साकिब खान ने बताया कि ग्रामीणों को सतर्क रहने, खेतों की ओर अकेले न जाने, पालतू पशुओं को जंगल के नजदीक चराने न ले जाने की सलाह दी जा रही है। ग्रामीणों को बाघ हमले से बचाव के लिए जागरूक भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें