फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: नगर पालिका की दुकानों पर 50 लाख से अधिक किराया बकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। नगर पालिका ने दुकानों के किराया बकायादारों से वसूली की प्रक्रिया तेज कर दी है। किराया वसूली को लेकर अनाउंसमेंट और डुग्गी भी पिटवाई गई है। जिससे बकायादारों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन



नगर पालिका परिषद की दुकानों के किराए की वसूली को लेकर उदासीनता के चलते 200 दुकानों की किराये और प्रीमियम की बकायादारी 50 लाख से अधिक पहुंच गई है। सूत्रों के अनुसार पूर्व में हुई जिले पर बैठक में राजस्व वसूली में नगर पालिका परिषद गोला के फिसड्डी रहने के कारण डीएम ने ईओ को फटकार लगाई थी।
अधिशासी अधिकारी गोवा लाल ने बताया कि शहर में अनाउंस और डुग्गी पिटवाकर 30 सितंबर तक बकाया जमा करने के निर्देश दिए गए थे। लिस्ट तहसील भेज दी गई है, जहां से सभी पर आरसी जारी की जाएगी। उन्होंने बताया कि बकायेदारों के नाम शहर में तमाम सार्वजनिक स्थानों पर चस्पा किए जाएंगे। साथ ही ईओ ने बताया इसके अलावा नगर में लोग गृहकर और जलकर भी जमा नहीं कर रहे हैं, उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। वसूली न होने से जनता के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। नगरपालिका प्रशासन के कड़े रूख को देखते हुए बकायेदारो में खलबली मच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें