फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: भीख मांगने आया, उठा ले गया मुर्गा

विज्ञापन
विज्ञापन
मझगईं। कस्बा के एक ग्रामीण के घर भीख मांगने आया भिखारी मुर्गा उठा ले गया। बताया गया है कि मुर्गे को दाना डालने के बाद उसकी गर्दन दबोच अपने झोले में रखकर भिखारी वहां से गायब हो गया। मामला कस्बा में चर्चा का विषय बना रहा।
विज्ञापन


कस्बा निवासी वहाजुद्दीन का मुर्गा घर के बाहर दाना चुग रहा था। बताया जाता है कि गले में झोला व कंबल ओढ़े एक भिखारी पास ही स्थित साकिर सलमानी के दरवाजे पर बैठकर भीख मांगने लगा। जिसके बाद साकिर की पुत्री ने भिखारी को पांच रुपये दिए और अंदर चली गई। भिखारी की नजर वहां दाना खा रहे वहाजुद्दीन के मुर्गे पर पड़ी तो उसने झोले से चावल निकालकर पास में डाल दिए। जिससे मुर्गा वहां आकर चावल खाने लगा।
इस बीच मौका देखकर भिखारी ने मुर्गे की गर्दन दबोच कर उसे झोले में रखा और वहां से रफूचक्कर हो गया। जानकारी होने पर जब वहाजुद्दीन ने तलाश शुरू की, लेकिन मुर्गे व भिखारी का कुछ पता नहीं चल सका। किसी ने बताया कि भिखारी ऑटो में बैठकर नौगवां की तरफ चला गया है। मामला कस्बा में खासा चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें