कस्बे में विकलांग जगदीश प्रसाद के घर बाबा जय गुरुदेव के विशाल सत्संग हुआ। इसमें बाबा जी के अनुयाइयों ने लोगों से शाकाहारी बनने का आह्वान किया। सत्संग में श्रद्धालु महिला, पुरुष और बच्चों ने दोनों हाथ उठाकर मांसाहारी भोजन परित्याग करने का संकल्प लिया।
बाबा जय गुरुदेव सत्संग में तहसील अध्यक्ष तोखनलाल ने अनुयाइयों को बाबा जय गुरुदेव के सुझाए रास्ते पर चलने का संदेश दिया। इसमें उन्होंने मानव जीवन में मांस-मदिरा सहित नशीले पदार्थों का सेवन नही करने की बात कही। ब्लाक अध्यक्ष ओमप्रकाश कुशवाहा ने गाय की रक्षा करने का आह्वान किया। साथ ही घर चौखट पर एक गाय रखकर उसकी सेवा करने की अपील की। इस मौके पर तहसील अध्यक्ष तोखन लाल, ब्लाक अध्यक्ष ओम प्रकाश कुशवाहा, रामचंद्र, रघ्रुनंदन प्रसाद, महादेव प्रसाद, प्रेमकुमार पाल, नन्हें पाल, सुरेंद कुमार, डॉ. मान सिंह सहित तमाम महिला, पुरुष अनुयायी मौजूद रहे।