फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: चौखड़ा फार्म में बाघिन को पकड़ने के लिए लगाया पिंजड़ा

विज्ञापन
मझगईं के चौखड़ा फार्म में गन्ने के खेत में मौजूद वन विभाग की टीम। संवाद
विज्ञापन
मझगईं। सोमवार की शाम को चौखड़ा फार्म में रजागंज निवासी 25 वर्षीय बाबूराम पर हमला कर उसे मारने वाली बाघिन की तलाश वन विभाग ने तेज कर दी है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह भी रजागंज गांव के पास छब्बापुरवा निवासी लिफाकत खान के खेत में चर रहे एक छुट्टा गोवंशीय पशु पर हमला कर उसे मार डाला और गन्ने के खेत में खींच ले गई। सूचना पाकर रेंजर अंकित सिंह समेत पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची। रेंजर ने लोगों से सतर्कता बरतने को कहा है।
बाघिन को पकड़ने के लिए घटनास्थल पर एक पिंजड़ा लगाया गया है। उधर बाघिन को लेकर ग्रामीणों में दहशत फैली हुई है। रेंजर ने जब तक बाघिन न पकड़ी जाए तब तक ग्रामीणों से सतर्कता बरतने को कहा है। उधर बृहस्पतिवार की देर शाम को कस्बा के मजरा तिकोना फार्म में जागीर सिंह के खेत के पास भी बाघ दिखाई दिया है।
विज्ञापन

जागीर सिंह ने बताया कि वह ट्रैक्टर से झाले के पास ही धान का खेत जोत रहे थे, तभी सामने एक बाघ आ गया। जिसके बाद किसी तरह से वह हिम्मत कर ट्रैक्टर को पीछे ले गए और घर की तरफ भगा ले गए। बाघ दिखने की खबर भी जल्द ही गांव में फैल गई है और लोगों ने पटाखा आदि दागना शुरू कर दिया। शोर मचाने के बाद बाघ खेतों की ओर गायब हो गया। पास में ही रहने वाले बलदीप सिंह ने बताया कि धान के खेत से बाघ उसके गन्ने के खेत में गायब हो गया। मामले की जानकारी हालांकि वन विभाग को नहीं दी गई है, लेकिन बाघ की दहशत जरूर ग्रामीणों में फैल गई है।



बाघ देखे जाने से ग्रामीणों में दहशत
बिजुआ। भीरा रेंज की पड़रिया तिलकापुर वीट के ग्राम सिमरिया में बृहस्पतिवार की शाम झाले के पास बाघ दिखने से ग्रामीण दहशत में हैं।
सरदार हरभजन सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम उनके झाले के नजदीक लगभग सौ मीटर की दूरी पर बाघ चहलकदमी करता दिखाई दिया। उनके परिवार के लोगों ने झाले का मेनगेट बंद कर लिया। मूड़ाबुजुर्ग जाने वाले रास्ते के किनारे लगभग बीस मिनट तक बाघ बैठा रहा। इसके बाद गन्ने के खेतों में चला गया।
विज्ञापन

सूचना पर फॉरेस्टर विजय सिंह अपने स्टाफ के साथ शाम को ही मौके पर पहुंचे। फॉरेस्टर विजय सिंह ने बताया कि बाघ के पगचिह्न जंगल की तरफ वापस जाने के मिले हैं। संभवत: बाघ जंगल में चला गया है। फिर भी लोगों से गन्ने के खेतों की तरफ अकेले न जाने व देर शाम खेतों में न रहने के लिए कहा गया है। संवाद

मझगईं के चौखड़ा फार्म में गन्ने के खेत में मौजूद वन विभाग की टीम। संवाद

मझगईं के चौखड़ा फार्म में गन्ने के खेत में मौजूद वन विभाग की टीम। संवाद

मझगईं के चौखड़ा फार्म में गन्ने के खेत में मौजूद वन विभाग की टीम। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें