फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: कैंप में शारीरिक और मानसिक मजबूती सीख रहे कैडेट्स

विज्ञापन
विज्ञापन
पलियाकलां। 26 यूपी बटालियन एनसीसी लखीमपुर की तरफ से इंडियन एकेडमी स्कूल में शिविर लगा है। कर्नल चित्रसेन के निर्देशन में तीसरे दिन परेड का प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर कैडेट्स को तेज चाल से सलामी करना और सलामी शस्त्र गार्ड माउंटिंग, वेपन ट्रेनिंग 0.22 राइफल के हिस्से पुर्जों के नाम, खोलना और जोड़ना सिखाया गया। इसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डाॅ. भरत सिंह द्वारा स्वास्थ्य और स्वच्छता पर महत्वपूर्ण जानकारियां दीं गईं।
विज्ञापन

इस दौरान कैडेट्स को प्राथमिक चिकित्सा के साथ साथ आपातकालीन उपचार का अभ्यास भी कराया गया। कर्नल चित्रसेन ने बताया कि गतिविधियों का उद्देश्य छात्रों को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें