लखीमपुर खीरी। जनपद के तीन ब्लाॅकों में चार ग्राम प्रधान और एक बीडीसी पद पर उपचुनाव के लिए आज मतदान होगा। सोमवार को पोलिंग पार्टियां बूथों पर पहुंची गईं।
सदर ब्लाॅक के कादीपुर ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान पद पर उपचुनाव होना है। चार उम्मीदवार मैदान में हैं। कादीपुर में चार बूथों पर 2959 मतदाता है। वहीं मड़रूआ वार्ड 71 में बीडीसी पद पर उपचुनाव होना है। यहां दो प्रत्याशियों में टक्कर है। यहां तीन बूथों पर 1545 मतदाता मतदान करेंगे। वहीं निघासन ब्लॉक दो ग्राम पंचायतों में प्रधान पद पर उपचुनाव होना है। नौरंगाबाद ग्राम पंचायत में चार प्रत्याशी मैदान में हैं। यहां सात बूथों पर 4515 मतदाता मतदान करेंगे। वहीं गुलरिया पत्थर शाह में ग्राम प्रधान पद पर सात उम्मीदवारों में टक्कर है। यहां पांच बूथों पर 3163 मतदाता मतदान करेंगे। बांकेगंज ब्लॉक के पहाड़ापुर में 1549 वोटर हैं, जो दो बूथों पर मतदान करेंगे।
विज्ञापन
आठ को मतगणना
मतदान के बाद आठ अगस्त को संबंधित ब्लाॅकों पर मतगणना की जाएगी। विजित प्रत्याशियों को जीत का प्रमाणपत्र दिया जाएगा। मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू होगी।
उपचुनाव के लिए निघासन ब्लाक से रवाना होती पोलिंग पार्टिया- संवाद