गोला गोकर्णनाथ। बुधवार को बिजली बिल के बड़े बकायेदारों पर कार्रवाई करते हुए अधिकारियों ने कनेक्शन काटकर मीटर जमा कर लिए हैं।
बुधवार को अधीक्षण अभियंता अशोक सुंदरम के निर्देश पर चलाए गए अभियान के तहत बिजली बिल के बड़े बकायेदारों में माधुरी शुक्ला, खलील अहमद, दिलदार हुसैन, प्रसून कुमार, पटवारी वर्मा, शाहनवाज अंसारी, रईस अहमद, सायरा बानो, मनोज कुमार गुप्ता, सुधा रानी, राजीव राजपूत, मासूम अली, महबूब आलम, फिरोज सहान, अजय कुमार भट्ट, नसीर अहमद, रिहाना, तहिरा बानो, सुमित्रा देवी, रामशरण पांडे सहित 23 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटकर उनके नीचे उतार लिए गए।
इनमें कई ऐसे उपभोक्ता है जिन पर डेढ़ लाख से 200000 तक की बकाएदारी है। एसडीओ नगर क्षेत्र विनीत कुमार वर्मा ने बताया कि बकाएदार 20 तारीख तक बिल जमा कर अपना कनेक्शन दोबारा जुड़वा लें, अन्यथा आरसी जारी की जाएगी। संवाद