फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: हाईटेंशन लाइन की स्पार्किंग से लगी आग, जले तीन घर

विज्ञापन
विज्ञापन
धौरहरा। घरों के ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन में स्पार्किंग होने से कलुवापुर निवासी सकटू राजपूत, हरद्वारी व फैजू राजपूत के घरों में आग लग गई। आग से घरों में रखा सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची धौरहरा पुलिस व फायर ब्रिगेड टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की लापरवाही से आए दिन आग की घटनाएं होती हैं। हाईटेंशन लाइन के ढीले तार आग का कारण बनते हैं। तीन वर्ष पूर्व हुए हादसे में गांव के एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें