फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं खरीद कल से 15 जून तक

Tue, 31 Mar 2015 07:25 PM IST
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
रबी सीजन 2015-16 में किसानों से सीधे गेहूं खरीद के लिए 149 क्रय केंद्र बनाए जाएंगे, जिसे डीएम ने मंजूरी दे दी है। भारत सरकार द्वारा घोषित न्यूनतम समर्थन मूल्य 1450 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीद की जाएगी। डीएम किंजल सिंह ने मंगलवार को विभागीय अधिकारियों और संबंधित एजेंसियों के प्रबंधकों के साथ बैठक कर तैयारी की समीक्षा की। डीएम ने दो अप्रैल से सभी क्रय केंद्रों को खोलने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

समस्त क्रय केंद्र सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक खुले रहेंगे। किसानों को सुविधा प्रदान करने के लिए रविवार एवं राजपत्रित अवकाशों को छोड़कर शेष कार्य दिवसों में गेहूं क्रय केंद्र खुलेंगे। केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने का दायित्व मंडी समितियों का रहेगा, जो पेयजल, पशुओं के लिए पानी की नांद, बैलगाड़ी के लिए पार्किंग, शामियाना, तख्त, इलेक्ट्रानिक कांटे, पेट्रोमैक्स आदि की व्यवस्था करेंगे। गेहूं की उतराई एवं सफाई का खर्च किसानों से नहीं लिया जाएगा, बल्कि इसकी प्रतिपूर्ति मंडी समिति करेगी। गेहूं के रिजेक्ट किए जाने पर पंजिका में उसका उल्लेख होगा। जिला खरीद अधिकारी और एडीएम हरिकेश चौरसिया ने बताया कि एसडीएम अपनी तहसील क्षेत्र के नोडल अधिकारी होंगे, जबकि तहसीलदार, बीडीओ सहायक नोडल अधिकारी नामित किए गए हैं।

क्रय केंद्र पर समर्थन मूल्य, शिकायत पंजीकरण का टोल फ्री नंबर 18001800150, केंद्र प्रभारी का नाम, मोबाइल नंबर, गुणवत्ता के मानक, संबंधित बैंक का नाम, केंद्र से संबद्ध गांवों की सूची का विवरण क्रय केंद्र पर प्रदर्शित किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरिकेश चौैरसिया, एडीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें