व्यापारियों की मांग
नगर व्यापार मंडल पलिया के कंछल और श्याम बिहारी गुट के नेतृत्व में बनगंवा, संपूर्णानगर और तिकुनिया व्यापार मंडल ने पलिया में जुलूस निकाला। उन्होंने नारेबाजी करते हुए विधायक रोमी और एसडीएम को ज्ञापन सौंपे। व्यापारियों ने मांग की है कि भारत सरकार नेपाल सरकार से वार्ता कर 100 रुपये वाली सीमा को तत्काल हटवाए। वे पूर्व की तरह कर मुक्त व्यापारिक व्यवस्था बहाल करने की अपील कर रहे हैं।
बनगंवा मंडी पर असर
गौरीफंटा स्थित बनगंवा मंडी नेपाल सरकार के नए कर नियमों से सबसे अधिक प्रभावित हुई है। यह मंडी बृहस्पतिवार को पूरी तरह बंद रही। यहां के दुकानदारों ने विरोध स्वरूप अपनी दुकानें बंद रखीं। इस मंडी में कारोबार आधे से भी कम हो गया है, जिससे व्यापारियों में भारी निराशा है।